फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने का लिया निर्णय

Sun, 10 Aug 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 17नीमा की बैठक में पहुंचे सीएमओ डॉ. नरेन्द्र दहिया व जिला आयुर्वेद अधिकारी साथ में अ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नेशनल इंटिग्रिटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की शनिवार को हुई बैठक में कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने और लिंगानुपात में अंदर को खत्म करने में हरसंभव सहयोग करने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. नरेन्द्र दहिया व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत सोनी और विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक सिंघवहिया रहे। अध्यक्षता नीमा रेवाड़ी यूनिट के प्रधान डॉ. राकेश शर्मा ने की।
विज्ञापन

नीमा की यूनिट ने सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया को आश्वासन दिया कि वो हर तरह से कन्या भ्रूण हत्या व लिंगानुपात के सुधार के लिए सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम करेंगे।
डॉ. अशोक कुमार ने नवजात शिशु को मां के दूध के महत्व का फायदा बताते हुए कहा कि नवजात के लिए मां का दूध अमृत के समान होता है जितना हो सके मां अपने नवजात शिशु को अपना दूध पिलाये, ताकि नवजात शिशु को बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. विद्यासागर ने कहा पीएनडीटी एक्ट के सरकारी काम को प्रोत्साहित करते हुए एमटीपी किट का उपयोग करने व प्रसव पूर्व अनुचित रूप से लिंग जांच करने वाले डॉक्टर व मेडिकल स्टोर वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाकर उनको रोकने का काम किया जाएगा। बैठक में डॉ. शिव कुमार, डॉ. सुदर्शन अरोड़ा, डॉ. हेम यादव, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. तेज यादव, डॉ. यादवेंद्र यादव, डॉ. अंजू अरोड़ा, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ नरेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें