फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के कॉलेजों में 318 आवेदनों पर लगी आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के कॉलेजों में दाखिलों की दौड़ अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। वीरवार को आवेदन पत्रों की जांच का काम लगभग पूरा हो गया। शिक्षा निदेशालय ने राज्य भर के कॉलेजों में आए 318 आवेदनों पर आपत्ति जताई है। पहली मेरिट लिस्ट 11 सितंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश भर के कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए 1,96,764 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 1,78,534 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था। इनमें से 1,05,924 आरक्षित वर्ग से थे। वीरवार शाम तक 1,78,603 आवेदन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया था। 15 आवेदन आवंटित नहीं किए गए थे। जबकि, 453 आवेदन पत्रों की जांच का काम अभी भी बकाया है, जोकि शुक्रवार को पूरा होने की उम्मीद है। अब विद्यार्थियों की नजरें मेरिट लिस्ट पर लगी हैं। जिले के बारह कॉलेजों में दाखिले के लिए जंग होगी। सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला शहर के तीन कॉलेजों में दाखिले को लेकर होगा। सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धा नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में होगी, सबसे ज्यादा आवेदन इसी कॉलेज के लिए आए हैं। उसके बाद जाट कॉलेज में भी दाखिले को जंग छिड़ेगी। इसके अलावा महिला महाविद्यालय में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें