फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अब 10 से ज्यादा एप पर मिलेगा मेट्रो का टिकट

Sun, 18 May 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 54 : बहादुरगढ़ में टै्रक से गुजरती मेट्रो। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यजू एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। यात्रियों को सुविधाएं बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ साझेदारी की है। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़ गई है, जिससे 10 से ज्यादा एप पर मेट्रो टिकटिंग की सुविधा मिलेगी।

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि ओएनडीसी के साथ यह साझेदारी मेट्रो यात्रा को सरल बनाने और इसे उन डिजिटल स्थानों में लाने के हमारे प्रयास का हिस्सा है, जिनका लोग पहले से ही हर दिन उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस एकीकरण से दूसरे शहर से दिल्ली आने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी। यात्री एसएआई इंटरफेस से रेडबस एप पर न केवल बस टिकट बुक कर सकते हैं बल्कि आईएसबीटी कश्मीरी गेट से दिल्ली के किसी भी गंतव्य के लिए मेट्रो टिकट खरीद सकता है।
इसी तरह शहर के भीतर यात्रा करने के लिए रैपिडो एप से अपने घर से किसी भी गंतव्य तक बाइक टैक्सी, मेट्रो, बाइक, कैब बुक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो के टिकट चार्टर, इज मॉय ट्रिप, माइल्स एंड किलोमीटर्स (टेलीग्राम के जरिये), नम्मा यात्री, वन टिकट, रैपिडो, रेडबस, तुन्मॉक और यात्री रेलवेज जैसे 10 से अधिक एप पर बुक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन




मेट्रो यात्रा को सरल बनाने के लिए साझेदारी

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि ओएनडीसी के साथ यह साझेदारी मेट्रो यात्रा को सरल बनाने और इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास है। ओएनडीसी के कार्यकारी सीईओ विबोर जैन ने कहा कि ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़कर डीएमआरसी की अब हर एप के लिए अलग-अलग एकीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी।



-फोटो 54 : बहादुरगढ़ में टै्रक से गुजरती मेट्रो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें