फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अब 80 से अधिक कॉलोनियों में एक दिन छोड़कर हो सकती है पेयजल सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। सर्दी में भी पेयजल संकट ने शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। जन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नहरी विभाग के बिगड़े शेड्यूल से जलघरों में उपलब्ध पानी कम पड़ गया है। अधिकारियों का कहना है कि नहरी विभाग जेएलएन नहर में शुक्रवार को 500 क्यूसेक पानी नहीं छोड़ा जाता है तो जलघर एक अंतर्गत आने वाली 80 से अधिक कॉलोनियों में शुक्रवार से एक दिन छोड़कर पानी आ सकता है।

नहरी विभाग के शेड्यूल के अनुसार, 2 दिसंबर को पेयजल की सप्लाई हुई थी लेकिन रबी सीजन के कारण जेएलएन नहर में पानी 11 दिसंबर को आएगा। जन स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक नहरबंदी पर आठ दिन की तैयारी करता है लेकिन इस बार 8 दिन और अतिरिक्त बढ़ जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके चलते विभाग ने 4 दिसंबर से ही दो साल में मिलने वाले पानी में कटौती कर एक समय सप्लाई करना शुरू किया था।
विज्ञापन


अब पुराने शहर के लिए जलघर एक के तालाबों का जलस्तर घटने पर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जेएलएन नहर में 500 क्यूसेक पानी छोड़ दिया जाए और कन्हेली हेड पर शटर डाउन कर दिया जाए, जिससे नहर में अस्थायी तौर पर पानी जमा हो जाएगा। इससे शहर को बिना रुकावट पानी की सप्लाई दी जा सकेगी।
यह भी कहना कि यदि ऐसा नहीं होता है तो सोनीपत रोड प्रथम जलघर से जुड़ी कॉलोनियों में शुक्रवार से ही एक दिन छोड़कर सप्लाई देने की नौबत आ जाएगी। हलांकि, झज्जर रोड द्वितीय जलघर व बोहर स्थित तृतीय जलकर से प्रतिदिन एक बार सप्लाई होती रहेगी।

——————
155 लीटर प्रति व्यक्ति से अधिक मिलने वाला पानी अब 130 लीटर पर पहुंचा

जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता भूदेव मुदगिल ने बताया कि शहर की छह लाख से अधिक आबादी को प्रति व्यक्ति 155 लीटर पानी मिलता है लेकिन यह कटौती के कारण 130 लीटर से भी कम पहुंच चुका है। मुदगिल ने बताया कि प्रथम जलघर से पुराने शहर में आठ मिलियन लीटर पानी की खपत है लेकिन जलघर में प्रयोग मात्र 30 मिलियन लीटर पानी ही बचा है। इससे 11 दिसंबर तक काम चलाना मुश्किल है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग से जेएलएन नहर में 500 क्यूसेक पानी स्टोर करने की मांग की है ताकि कॉलोनियों को पेयजल सप्लाई में कोई रुकावट न आए। ऐसा न करने पर एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई करना पड़ेगा। - भूदेव मुदगिल, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें