12सीटीके36 : पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक झाड़ू चलाकर सफाई अभियान की शुरूआत करती महिला पार्षद नी
रोहतक। शहर की नई सरकार के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता अभियान छेड़ दिया है। वार्ड 7 व 18 के बाद शनिवार को वार्ड 6 की महिला पार्षद नीरा भटनागर ने अपने पति नरोतामल भटनागर व दूसरे सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया।
महिला पार्षद ने कहा कि हर वार्ड को साफ करेंगे तो शहर अपने आप साफ हो जाएगा। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलानी होगी, ताकि इधर-उधर गंदगी न फैलाएं। उन्होंने कहा कि गलियों व मोहल्लों में सफाई रखें। नीरा ने कहा कि वे पार्षद होने के नाते अपने वार्ड के लोगों से आह्वान करती हैं कि वे कूड़ा घरों के आसपास नहीं, बल्कि गाड़ी में ही डालें।