फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर थाना क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी कर खाते से राशि निकालने के मामले में एक और आरोपी फतेहाबाद के गांव खाबड़ा निवासी गौरव उर्फ गोरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दस हजार रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


चंद्रलोक कॉलोनी निवासी मोहित ने एफआईआर में बताया कि पिछले दिनों उनके पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के खातों से कुल 1,19,559 रुपये कटने के मैसेज आए थे। जांच के बाद पुलिस ने गांव ढाबी कलां निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में गौरव उर्फ गोरू का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दस हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें