फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के मरकज में रोहतक से नहीं गया कोई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में रोहतक से कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं हुआ है और न ही उसमें हिस्सा लेने वाला कोई रोहतक आया है। पुलिस और सीआईडी की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। तब्लीगी जमात के मरकज के बाद दिल्ली से लेकर कई राज्यों में कोरोना के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद केंद्र सरकार ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सभी राज्य भी मरकज में हिस्सा लेने वालों का मूवमेंट ट्रैक कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी इस पर नजर रख रहा था। बुधवार शाम को पुलिस की ओर से पुष्टि के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डीसी आरएस वर्मा ने कहा कि एहतियात के तौर पर मस्जिद और दरगाह पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को इस बारे में चौकन्ना किया गया है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सांपला पुलिस ने ट्विटर पर झूठी पोस्ट डालने के आरोप में गांव हसनगढ़ निवासी मनीष यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 54 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। डीसी कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन काम कर रहे हैं। साथ ही समाजसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें