रोहतक। युवा शोधकर्ता निआ शर्मा ने अपनी पुस्तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की लाइब्रेरी को भेंट की है। इस पुस्तक में उनके अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र सोशल एक्सपेक्टेशंस एंड स्टिग्माज को शामिल किया गया है। यह जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित लैंगिक भेदभाव और सामाजिक अपेक्षाओं को उजागर करता है।
यह पुस्तक एमडीयू के सहायक लाइब्रेरियन बलविंद्र सिंह को सौंपी है। निआ का कहना है कि छात्र-छात्राएं यह पुस्तक पढ़कर समाज में मौजूद भेदभाव को समझें व बदलाव लाने में योगदान दें। संवाद