फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनएचएम कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
10सीटीके06.. पीजीआई में शनिवार को रैली निकाल कर प्रदर्शन करते एनएचएम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मचारियों की साझा मोर्चा के बैनर तले चल रही हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। दोपहर 12 बजे कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय से मेडिकल मोड़ तक पैदल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेणू काम्बोज ने बताया सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रहीं। इसमें लेबर रूम, नर्सरी, केएमसी यूनिट, रेफरल ट्रांसपोर्ट, मेंटल हेल्थ, स्कूल हेल्थ (आरबीएसके व आरकेएसके), एनसीडी, एनआरसी टीबी विभाग, आयुष विभाग, एनएचएम कार्यालय, पीपी सेंटर, सभी सीएचओ व रिपोटिंग के कार्य शामिल रहे। वहीं एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी सालों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
साझा एनएचएम मोर्चा के तहत 100 प्रतिशत कर्मचारियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया। इसी कड़ी में शनिवार को सभी कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय से लेकर मेडिकल मोड़ तक मार्च पास्ट किया। एनएचएम साझा मोर्चा ने हड़ताल को 16 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया। मोर्चा ने ज्ञापन सिविल सर्जन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें