फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण नहीं होने से अटका रोहतक-महम-हांसी का नया रेल ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक-महम-हांसी के बीच नया रेलवे ट्रैक बिछाने का काम कुछ जगह भूमि अधिग्रहण नहीं होने से अटका पड़ा है। इसके बनने से दिल्ली अथवा रोहतक से चरखी दादरी की दूरी करीब 20 किमी. कम हो जाएगी। अब प्रदेश सरकार ने भूमि अधिग्रहण तेज कर दिया है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि ट्रैक बिछाने का 98 फीसदी काम हो गया है। पांच क्रासिंग स्टेशन व चार हाल्ट स्टेशन बन चुके हैं। जमीन मिली तो चालू साल के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक से महम-हांसी के बीच में नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है, जो डोव-भाली होते हुए भिवानी व चरखी दादरी तक जाएगी। इस ट्रैक के चालू होने से भिवानी व चरखी दादरी तक का आवागमन सुगम होगा और दूरी भी करीब 20 किमी. कम हो जाएगी। जानकारों के अनुसार रोहतक से भिवानी 45 किमी. और भिवानी से चरखी दादरी 35 किमी. है। महम-हांसी नया ट्रैक चालू होने पर चरखी दादरी की दूरी करीब 60 किमी. रह जाएगी।
रेलवे अधिकारी बताते हैं नया रेलवे ट्रैक बिछाने का काम 2017 में शुरू हुआ, जो जून 2019 तक पूरा होना था। कुछ गांवों में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से ट्रैक का काम पूरा नहीं हो रहा है। रेलवे के पत्र लिखने पर प्रदेश सरकार ने भूमि अधिग्रहण तेज कर दिया है। उम्मीद है तीन माह में बची भूमि का अधिग्रहण करके पटरी बिछाने का काम पूरा होगा। ट्रैक बिछाने का 98 फीसदी काम कर लिया गया है। दो फीसदी काम भूमि अधिग्रहण नहीं से रुका है।
विज्ञापन

पांच क्रॉसिंग और चार हाल्ट स्टेशन बनाए
रेलवे अधिकारी सुरेश मेहता के अनुसार रोहतक-महम-हांसी के बीच बिछाए जा रहे रेलवे ट्रैक पर पांच क्रॉसिंग स्टेशन मोखरा, मदीना, महम, मुंढाल और गढ़ी बनाए हैं। वहीं, चार हाल्ट स्टेशन बनाए हैं, जहां से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे बहुअकबरपुर, खरकड़ा, बल्लंवा, सोरखी हैं।
रोहतक से महम-हांसी होते हुए रेलवे ट्रैक बिछाने का काम जमीन अधिग्रहण की वजह से पूरा नहीं हो रहा। जल्द शेष जमीन अधिग्रहण करके काम पूरा करवा दिया जाएगा। उम्मीद है कि चालू वर्ष के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

- दीपक कुमार, सीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें