रोहतक। शास्त्री नगर में किराये पर रहते वाली नेपाल की 25 वर्षीय युवती की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि शाम को करीब छह बजे सूचना मिली कि नेपाल की रहने वाले एक युवती बिंदू हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक नट बोल्ट फैक्टरी में काम करती थी। साथ ही रहने के लिए शास्त्री नगर में कमरा ले रखा था।
उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया। इसके बाद मकान मालिक के बयान दर्ज किए। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लग सकेगा कि युवती की मौत आत्महत्या या नहीं।