उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में 5 से 7 जुलाई तक आयोजित अंडर-17 फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल व वुमेन नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रोहतक के पहलवानों का दबदबरा रहा।
विज्ञापन
मेहर सिंह अखाड़ा के पहलवान बरोणा निवासी गौरव ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सिसाय निवासी सचिन ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रोहतक के निशांत ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रिठाल निवासी विजय ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, राजस्थान के योगेश ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, सिसाय के अनुज ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक व बांस निवासी रवि ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इन पहलवानों को लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।