रोहतक। कोरोना को लेकर शहर में लॉकडाउन है। ऐसे में निगम ने एक अप्रैल से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग न करने वालों का चालान काटने का निर्णय लिया था, लेकिन हालात को देखते हुए अभी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा का कहना है कि वे परिवार के मुखिया से अपील करते हैं कि वे घर पर मौजूद हर सदस्य को समझाएं कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करना कितना जरूरी है। निगम की टीम शहर में सफाई अभियान के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के बारे में भी अलर्ट कर रही है, लेकिन अभी किसी का चालान नहीं काटा जाएगा।
आज सैनीपुरा से बोहर तक होगा छिड़काव
रोहतक। नगर निगम की टीम ने वीरवार को वार्ड नंबर 4, 5 व 6 में छिड़काव किया। अधिकारियों का दावा है कि टीमों ने ज्यादातर एरिया को कवर किया है। इसमें माता दरवाजा चौक से लेकर पुलिस लाइन तक का एरिया आता है। अब शुक्रवार को वार्ड 7, 8 व 9 में छिड़काव किया जाएगा। इसमें सैनीपुरा से लेकर बोहर तक का एरिया शामिल है।