फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में तवा-चिमटा मारकर हत्या, पूरे घर में खून ही खून

Mon, 28 Mar 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
हत्या - फोटो : murder in rohtak
विज्ञापन
रोहतक। जिले में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। अब गांधी कैंप की मुरारी वाली गली में शीशे का काम करने वाले कारीगर नरेश शर्मा की हत्या कर दी गई। हत्या सिर में तवा, चिमटा और दूसरी धारदार चीज मारकर की गई है। रविवार सुबह कारीगर का शव उसके घर में पड़ा मिला।
विज्ञापन


खुलासा तब हुआ, जब उसका भतीजा यहां पहुंचा। भतीजे ने बताया कि शनिवार शाम को उसका चाचा अपने घर में ही कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। जब उसके दोस्तों के घर दबिश दी गई तो वहां भी कपड़ों पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी या हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया जा सका है।

गांधी कैंप की मुरारी वाली गली में रहने वाला नरेश शर्मा (50 वर्ष) पुत्र हरिकिशन शर्मा शीशे का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी और इस कारण वह घर में अकेला ही रहता था। उसके भतीजे अमित शर्मा ने बताया कि वह रविवार सुबह अपने चाचा के मकान पर आया। दरवाजा खोलकर देखा तो नरेश शर्मा खून से लथपथ पड़ा हुआ था और हाथ लगाने पर भी कुछ हलचल नहीं हो रही थी। पड़ोसियों और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। डीएसपी बिजेंद्र सिंह और पीजीआई एसएचओ कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन में खून से सना हुआ तवा मिला। माना जा रहा है कि हत्या में उस तवे का इस्तेमाल भी हुआ है।
विज्ञापन


फएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट के लिए नमूने लिए। पुलिस ने नरेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित ने बताया कि उसका चाचा घर से जाकर ही शीशे का काम करते थे। उनके पास शीशे का काम लेकर कोई आता था तो वे वहां काम करने चले जाते थे। अमित की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है।

चाचा के साथ बैठकर शराब पी रहे थे तीन लोग
नरेश के भतीजे अमित ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की देर शाम भी अपने चाचा के मकान पर आया था। उस समय वहां नरेश के साथ मोहल्ले के तीन लोग बैठे थे और सभी शराब पी रहे थे। पुलिस ने उनमें से एक के घर दबिश दी तो उसके कपड़ों पर खून लगा मिला। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन देरशाम तक हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका।

हत्यारों संग हाथापाई, शरीर पर निशान, बर्तनों पर खून
एफएसएल टीम ने छानबीन की तो पता चला कि नरेश शर्मा के शरीर पर कई जगह निशान थे। घटनास्थल को देखकर यह लग रहा था कि वहां नरेश ने हत्यारों के साथ हाथापाई की और उनसे बचने का काफी प्रयास भी किया। इनके अलावा वहां कई बर्तनों पर खून भी लगा हुआ था। चिमटे, तवे, गिलास पर खून लगा था और यह भी माना जा रहा है कि हत्या में इनका इस्तेमाल किया गया है। सारे सामान को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

गांधी कैंप में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। जिसमें एक को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। हत्या का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा, क्योंकि इसमें काफी कुछ जानकारी मिल चुकी है।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, डीएसपी, रोहतक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें