रोहतक। रुड़की में घरेलू कलह के चलते गर्भवती भाभी को कुल्हाड़ी से काट कर मारने वाला आरोपी देवर गिरफ्तार हो गया है। पुलिस इसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। यहां से इसे रिमांड पर लिया जा सकता है।
आईएमटी थाना प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि हत्या मामले में जांच करते हुए शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रुड़की निवासी प्रदीप उर्फ प्रवीण को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। यूपी के अलीगढ़ की 21 वर्षीय अनीता की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। महिला गर्भवती थी। उसकी गर्दन व सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच करते हुए सबूत जुटाए व आरोपी को गिरफ्तार किया। ब्यूरो