फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम : चार काउंटर पर होगा प्रॉपर्टी टैक्स जमा

विज्ञापन
27सीटीके39 : नागरिक सुविधा केंद्र का औचक निरीक्षण के दौरान हिदायत देते आयुक्त धर्मेंद्र। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। चालू वित्त वर्ष का 31 मार्च से पहले टैक्स जमा कराने के लिए नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में भीड़ बढ़ती जा रही है। वीरवार को 600 से ज्यादा लोग टैक्स जमा कराने पहुंचे, जिसके चलते निगम ने बिल जमा कराने के लिए चार काउंटर चालू किए हैं। जबकि एक काउंटर पर बिल निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने नागरिक सुविधा केंद्र में पहुंच औचक निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। नगर निगम की शहर में 2 लाख 20 हजार प्रॉपर्टी हैं। साल 2024-25 के लिए 35 करोड़ का टैक्स रिकवरी का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन निगम 12 करोड़ की राशि भी अभी तक वसूल नहीं कर सका है। अब 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं कराया गया तो पूरे साल का ब्याज लग जाएगा। अब 30 मार्च को शनिवार व 31 मार्च को रविवार की छुट्टी हैं। ऐसे में शुक्रवार को भीड़ ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए निगम ने बिल जमा कराने के लिए चार काउंटर चालू कर दिए हैं।

शनिवार व रविवार को टैक्स ब्रांच खोलने पर फैसला शुक्रवार को
टैक्स जमा कराने के लिए चार काउंटर चालू कर दिए हैं। शनिवार व रविवार को टैक्स ब्रांच खोलने के लिए निगम आयुक्त व संयुक्त आयुक्त को पत्र भेजा है। शुक्रवार को इस पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगबीर सिंह, जोनल टैक्स ऑफिसर नगर निगम

27सीटीके39 : नागरिक सुविधा केंद्र का औचक निरीक्षण के दौरान हिदायत देते आयुक्त धर्मेंद्र। स्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें