फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बतरा ने विधानसभा में दिखाए पीजीआई के शौचालयों के फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में पेयजल, सीवरेज व सफाई और कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा ने विधानसभा सवाल उठाए। पीजीआई के शौचालयों की फोटो दिखाते हुए सवाल उठाए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि रोहतक स्थित हैफेड के गोदाम की वजह से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोदाम को दूसरी जगह स्थानांतरित कर उपयोगी जगह का जनहित में इस्तेमाल किया जाए। शहर में पीने के पानी की किल्लत पर विधायक ने कहा कि एक प्रस्ताव के तहत तिलियार की 25 एकड़ भूमि को जनस्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरित किया जाना है। उन्होंने सदन में मौजूद विभाग के मंत्री से आग्रह किया कि भूमि को जल्द स्थानांतरित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि सरकार रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, पंचकूला व गुरुग्राम के खेल मैदान को सेंटर आफ एक्सीलेंस में परिवर्तित कर सकती है। उन्होंने कहा कि रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम की हालत जर्जर हो चुकी है, खेलों की सुविधा के नाम पर वहां कुछ नहीं बचा है।
बतरा ने कहा कि शहर के व्यस्त बाजार सुभाष रोड ऑटो मार्केट, ट्रांसपोर्ट नगर, डेयरी कांप्लेक्स व काठमंडी को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाना था। इससे शहर की यातायात व्यवस्था ठीक होती लोगों को जाम से मुक्ति मिलती, लेकिन 5 साल में ऐसा नहीं हो सका है। सरकार से आग्रह है की रेट की दर को कम करते हुए जनहित में फैसला लिया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि रोहतक में न्यू राजेंद्र कॉलोनी की समस्याएं दूर की जाएं। उन्होंने पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में सिंथेटिक ट्रैक बनाने की मांग की। पार्क के साथ में बने सामुदायिक केंद्र को चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें