फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के रिंग में फिर वर्ल्ड चैंपियन बने संग्राम

Mon, 28 Mar 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
संग्राम ‌ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहलवान संग्राम सिंह एक बार फिर मौत के रिंग में वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ स्थित नेल्सन मंडेला स्टेडियम में उनका मुकाबला हुआ। जहां साउथ अफ्रीका के स्टार रेसलर अनानजी को संग्राम सिंह ने घर में 24-21 से मात दी। इस तरह एक बार फिर डब्ल्यूडब्ल्यूपी कॉमनवेल्थ में वर्ल्ड चैंपियन की गोल्डन बेल्ट पर संग्राम का कब्जा रहा। संग्राम को गोल्डन बेल्ट भारत में रखने के लिए अब केवल एक कुश्ती जीतनी होगी जो अगले साल होगी।
विज्ञापन


रोहतक के मदीना निवासी पहलवान संग्राम सिंह ने जुलाई 2015 में डब्ल्यूडब्ल्यूपी कामनवेल्थ चैंपियनशिप में अपनी पहली फ ाइट लड़ी थी। इसमें संग्राम ने कनाडा के पहलवान जो लीजेंड को हराकर गोल्डन बेल्ट जीती थी, लेकिन यह गोल्डन बेल्ट भारत में रखनी है तो उसके लिए संग्राम सिंह को लगातार तीन बार डेथ वारंट कुश्ती जीतनी होगी। इस गोल्डन बेल्ट को भारत में रखने के लिए ही संग्राम सिंह ने दूसरी बार डेथ वारंट साइन किया और वह कुश्ती लड़ने के लिए साउथ अफ्रीका गए।

वहां पोर्ट एलिजाबेथ के नेल्सन मंडेला स्टेडियम में रविवार शाम को उनका मुकाबला साउथ अफ्र ीका के पहलवान अनानजी से हुआ जो कामनवेल्थ देशों के बड़े पहलवान माने जाते हैं। संग्राम सिंह और अनानजी के बीच भिड़ंत काफी रोमांचकारी रही और तीन-तीन मिनट के छह राउंड हुए।
विज्ञापन


उन सभी राउंड में उतार चढ़ाव आता रहा और संग्राम सिंह ने आखिरी राउंड खत्म होने के बाद काफी करीबी 24-21 से अनानजी को हरा दिया। इस तरह वह फिर से वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। इस जीत से काफी उत्साहित संग्राम सिंह ने कहा कि उनके लिए देश के करोड़ों लोगों ने दुआ की थी, जिससे उनको यह जीत मिली है। वह लगातार तीन बार जीत दर्ज करके गोल्डन बेल्ट को भारत में रखना चाहते हैं और उनको लोगों का पहले की तरह प्यार मिलता रहा तो वह इसको मुमकिन करके दिखाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें