फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का संदेश देती 500 से ज्यादा बनेंगी पेंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अब शहर के सार्वजनिक स्थान, पार्कों, सरकारी कार्यालयों की चहारदीवारी, फ्लाईओवर के पिलर आदि पर स्वच्छता का संदेश देती पेंटिंग दिखेंगी। प्रमुख चौराहों पर डिजिटल पेंटिंग लगाई जाएंगी। निगम ने 500 से ज्यादा स्थानों पर पेंटिंग कराने लक्ष्य रखा है। इसके लिए सोमवार को बैठक होगी, जिसमें मकसद की सफलता के लिए जिम्मेदारियां तय होगी। फिलहाल 23 जनवरी से पेंटिंग शुरू कराना तय किया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण-22 में प्रथम स्थान पाने की होड़ में निगम प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जन-जन को स्वच्छता का संदेश देकर जागरूक करने और स्वच्छता से स्वास्थ्य और जीवन में पड़ने वाले सकारात्मक परिणाम से अवगत कराने के लिए फिलहाल शहर में 500 से ज्यादा स्थानों पर पेंटिंग बनवाने का फैसला लिया है। तय किया गया है कि पेंटिंग सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, सरकारी कार्यालयों की चहारदीवारी, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवरों के पिलरों आदि पर बनवाई जाएगी। इसके अलावा डिजिटल पेंटिंग भी बनवाई जाएंगी, जो प्रमुख चौराहों आदि पर लगवाई जाएंगी। इस काम में निगम प्रशासन स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं की भी मदद लेगा।
संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में रोहतक को प्रथम स्थान दिलाने की दिशा में प्रयास तेजी से शुरू कर दिए हैं। न सिर्फ शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा बल्कि लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि जन-जन की सहभागिता व सहयोग मिल सके। शहर में 500 से ज्यादा स्थानों पर पेंटिंग व डिजिटल पेंटिंग कराई जाएगी। हर पेंटिंग स्वच्छता को लेकर प्रेरणादायी होगी। सोमवार को पूरी रणनीति बनाई जाएगी। 23 जनवरी से पेंटिंग का काम शुरू कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें