फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की गोकुल कॉलोनी में चोर दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर 2 लाख 70 हजार के जेवरात व 30 हजार की नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुुलिस के मुताबिक यूपी स्थित बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील के गांव सहार निवासी राहुल ने दी शिकायत में बताया कि वह हरीसिंह कॉलोनी में किराये पर रहता है। उसकी बहन पूजा गोकुल कॉलोनी में रहती है। 15 जनवरी को उसकी बहन घर पर ताला लगाकर अपनी ससुराल शेरपुर, जिला बुलंदशहर चली गई। उसे घर की देखभाल के लिए कहकर गई थी। शाम को करीब सात बजे वह घर में सोने के लिए पहुंचा तो मकान का ताला टूटा मिला। चोर उसकी बहन के संदूक में से 30 हजार की नकदी व 2 लाख 70 हजार के जेवरात निकाल कर ले गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें