फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने कराई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
45 पुलिस लाइन में आयोजित स्वास्थ्य जांच ​शिविर में जांच करवाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस लाइन में विश्व हृदय दिवस पर सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवानों ने हृदय रोग, दिमाग, रीढ़ की हड्डी, थायराइड, लिवर, ईसीजी, बीपी, शुगर, आंख, कान व गले की जांच कराई।
विज्ञापन

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र ने बताया कि वर्तमान समय में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण व अन्य कारणों के चलते हृदय की समस्याएं तेजी से बढ़ी है। छोटी उम्र से लेकर बुजर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं होना अब आम बात हो गई है।
पूरे विश्व में हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर डॉ. अमन रोहिल्ला, डॉ. रोहित अरोडा, डॉ. राहुल पुनिया, डॉ. जितेंद्र, डॉ. जतिन अरोडा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें