फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. प्रदीप कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और डॉ. भूपेश महासचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित ढाबा पर कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (सीटीए), हरियाणा की वार्षिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्ष करते हुए डॉ. विकास चाहर ने कहा कि एसोसिएशन शिक्षकों की आवाज को न केवल शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सफल रही बल्कि कई नीतिगत निर्णयों में भी अग्रणी भूमिका में रही।
विज्ञापन

इस दौरान नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। सोहना के एनबीजीएसएम कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया। रोहतक से एलएन हिंदू महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार को अध्यक्ष, सोहना से एनबीजीएसएम महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. भूपेश यादव को महासचिव चुना गया।
चरखी दादरी से जेवीएमजीआरआर महाविद्यालय के सहयोगी प्राध्यापक डाॅ. भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, रोहतक से वैश्य महाविद्यालय से सहयोगी प्राध्यापक डॉ. रविकांत को उप अध्यक्ष, बहादुरगढ़ के वैश्य कन्या महाविद्यालय से सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रवेश दहिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। संगठनात्मक एकता, पारदर्शिता, शिक्षकों के हक के लिए संघर्षरत रहने के संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें