रोहतक। मोखरा गांव के किसान का शपथ पत्र देकर ट्रैक्टर हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने झज्जर निवासी परमजीत व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक मोखरा गांव निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि झज्जर जिले के गांव तुम्बाहेड़ी निवासी परमजीत ने एक गिरोह बनाया हुआ है। गिरोह झज्जर व रोहतक जिले के किसानों को अपने जाल में फंसता है। 21 जून को आरोपी ने उससे ट्रैक्टर लिया। इसके लिए शपथ पत्र दिया कि वह ट्रैक्टर की 15 किस्तों का 15 दिन में भुगतान कर देगा। इतना ही नहीं, 1 लाख 40 हजार रुपये नकद देने लिखे हैं, जबकि उसने कोई राशि नहीं दी। लिखा है कि बैंक की एनओसी मिलने के बाद ट्रैक्टर अपने नाम करवाकर बाकी रकम देगा। तीन माह बाद भी आरोपी ने न तो ट्रैक्टर का लोन पूरा किया और न ही ट्रैक्टर की बकाया राशि दी। जब उसने थाने में शिकायत दी तो आरोपी ने दो बार चेक दिए, जो बाउंस हो गए। जब उसने आरोपी से अपना ट्रैक्टर मांगा तो उसने कहा कि ट्रैक्टर को आगे बेच दिया गया है। उसे पता चला कि झज्जर एसपी को भी इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। ब्यूरो