फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 8 मई को मोहिनी एकादशी और 12 को मनेगी भगवान बुद्ध जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मई माह में कई ऐसे व्रत-त्योहार और दिवस पड़ रहे हैं, जो इसे बेहद खास बनाते हैं। इस माह की शुरुआत विनायक चतुर्थी से हो रही है। माह में वैशाख पूर्णिमा व्रत, सत्यनारायण व्रत, बुद्ध जयंती, शनि जयंती, नारद जन्मोत्सव, मां जानकी सीता जन्मोत्सव समेत कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।
विज्ञापन

दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि धार्मिक के अलावा ज्योतिष की दृष्टि से भी मई माह बेहद खास है। मई में पांच ग्रह राशि बदलने वाले हैं। इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
इन व्रत का खास महत्व
मोहिनी एकादशी : 7 मई को सुबह 10:19 बजे शुक्ल पक्ष की एकादशी शुरू होगी। यह 8 मई को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि की गणना के अनुसार 8 मई को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

शनि जयंती : दैनिक क्रिया के बाद साफ कपड़े पहनें। पूजा के दौरान काले कपड़े पर शनिदेव को स्थापित करें। इसके बाद सरसों के तेल का दीया जलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें और शनि देव की आरती करें।
प्रदोष व्रत : यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। भोलेनाथ संग मां सावित्री की पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। घर में खुशियां आती हैं। बाधाएं दूर होती हैं।
मां बगलामुखी जन्मोत्सव : मां बगलामुखी जयंती वैशाख में मनाई जाती है। इस दिन जो भी श्रद्धालु साफ और निश्छल मन से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बड़े हादसे और अदालत कार्रवाई से मां बगलामुखी रक्षा करती हैं।
मां छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव : मां छिन्नमस्ता के अवतरित होने का शुभ दिन है। मां छिन्नमस्तिका आत्म बलिदान, शक्ति और आत्म नियंत्रण की प्रतीक हैं। इस दिन मां की पूजा करने से बिगड़े काम बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें