14-गांधी कैंप बाजार में दुकान से पिचकारी, रंग-गुलाल की खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक। संवाद
रोहतक। रंगों के त्योहार होली पर बाजार में मास्क, पिचकारी व गुलाल की मांग बढ़ गई है। सोमवार को शहर के मालगोदाम रोड बाजार, गांधी कैंप बाजार, रेलवे रोड, पुराना बस स्टैंड, बड़ा बाजार, प्रेम नगर, शिवाजी कॉलोनी में लोगों ने रंग-गुलाल की जमकर खरीदारी की।
गांधी कैंप के दुकानदार कृष्ण व नरेश ने बताया कि बच्चे बाजार में उपलब्ध मोदी मास्क और योगी के चित्र वाली पिचकारी की खरीददारी कर रहे हैं। बाजार में 10 रुपये से 500 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध है।
वहीं, ग्राहक प्रवीन और हंसराज ने बताया कि वे बच्चों के लिए मास्क, पिचकारी व रंग-गुलाल लेने आए हैं। बच्चों को मोदी मास्क पसंद आ रहे हैं। मोदी मास्क के अलावा डोरेमोन, छोटा भीम आदि के मास्क भी बाजार में आए हैं।
14-गांधी कैंप बाजार में दुकान से पिचकारी, रंग-गुलाल की खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक। संवाद