02 एडीवीटी फोटो रोहतक (ग्रामीण बैंक)
रोहतक (वि)। हरियाणा ग्रामीण बैंक में सुमंत कुमार ने अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार धूपर को पदोन्नति उपरांत पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रधान कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुमंत इससे पहले पीएनबी के डिजिटल बैंकिंग विभाग में महाप्रबंधक पद पर कार्यरत थे। उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का गहन, बहुआयामी एवं नीतिगत अनुभव प्राप्त है।
वह बंगलूरू में उप-मंडल प्रमुख, उदयपुर में मंडल प्रमुख और दुर्गापुर में आंचलिक प्रबंधक के रूप में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कस्टमर्स फर्स्ट को अपनी कार्यशैली का मूल आधार बताया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक में सुदृढ़ अनुपालन संस्कृति, सशक्त जोखिम प्रबंधन ढांचा, पारदर्शी शासन प्रणाली और मजबूत आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।