रोहतक। शहर की झंग कॉलोनी से लापता कारोबारी हरजीत सिंह अरोड़ा का झज्जर में नहर के अंदर शव मिला है, जिसकी 13 जुलाई को सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि झंग कालोनी निवासी हरजीत सिंह (57) इलेक्ट्रानिक के उपकरणों का कारोबार करता था। उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच झज्जर पुलिस से सूचना मिली कि अकेड़ी मदनपुर गांव के पास नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त हरजीत सिंह के तौर पर हुई, जो रोहतक का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में झज्जर पुलिस कार्रवाई की रही है। ब्यूरो