फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मिल खरीदार का कोटा पूरा, मंडी में नहीं खरीदा धान

विज्ञापन
23 मंडी परिसर में ही खरीद के बाद रखे धान के बैग। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। मंडी में धान की आवक तेजी से बढ़ रही है लेकिन खरीद व उठान में कमी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मंडी में एक भी दाना नहीं खरीदा गया। मिल खरीदार का कोटा पूरे होने के कारण खरीद बाधित रही। मिल खरीदार की तरफ से खरीद की मात्रा बढ़ाने की बात चल रही है। ऐसे में नए मिल खरीदार को भी मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी में 6,944 क्विंटल धान की आवक हुई। अब तक करीब 45,042 क्विंटल धान की खरीद हुई है। मंडी में लगभग 74,349 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। 3,230 क्विंटल धान का उठान हुई। उठान धीमी होने के कारण शेड व मंडी परिसर में ही बैग रखे हैं। बारिश आने पर बैग भीग सकते हैं। इससे किसानों को मंडी परिसर में ही धान उतारना व फैलाना पड़ रहा है। कुछ समय पहले किसान भी उपायुक्त के नाम शिकायत पत्र लेकर लघु सचिवालय पहुंचे थे।
किसानों ने प्रशासन से मंडी में खरीद के लिए दो से तीन मिल खरीदारों की व्यवस्था करने की मांग की थी। हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन के डीएम से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठाया। झज्जर से आए किसान मनीष ने बताया कि मिल खरीदार का कोटा पूरा होने के कारण कोई खरीदने नहीं आया। कई दिनों से धान को सूखा रहा हूं। अब प्राइवेट ही धान को बेचना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें