फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कसरैंटी के घायल युवक ने तोड़ा दम, ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन हत्या के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
37ए...जोगेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। कसरैंटी गांव के युवक जोगेंद्र की हत्या के आरोप में मंगलवार देर रात पुलिस ने सांपला ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन सुनील उर्फ शीला निवासी अटायल को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि कसरैंटी निवासी अनिल ने 2 अक्तूबर को थाने में शिकायत दी थी कि वह दोस्त जोगेंद्र के साथ गांव अटायल में नहर की पुलिया पर बैठकर पार्टी कर रहा था। तभी ब्लॉक समिति का वाइस चेयरमैन सुनील उर्फ शीला कार में सवार होकर आया। गाड़ी से उन पर लाइट मारनी शुरू कर दी। उन्होंने ध्यान नहीं दिया तो नीचे उतरकर आया।
इसके बाद बहसबाजी करने लगा। विरोध करने पर गाड़ी से डंडा लेकर आया और जोर-जोर से कहने लगा- यहां क्यों बैठे हों और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बचाव किया तो सुनील उर्फ शीला ने दोस्तों को बुला लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन

घायल जोगेंद्र व अनिल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। अनिल की छुट्टी हो गई जबकि जोगेंद्र अब तक दाखिल था। सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
....
हत्या की धारा जोड़ी
पीजीआई पहुंचे जोगेंद्र के भाई देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने हमें कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का पोस्टमार्टम कराया। डीएसपी राकेश मलिक व सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र मौके पर पहुंचे। साथ ही, केस में हत्या की धारा जोड़ी गई। इसके बाद आरोपी सुनील उर्फ शीला को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

37ए...जोगेंद्र। फाइल फोटो

37ए...जोगेंद्र। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें