फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पहले मतदान फिर जलपान... की अलख जगाई, अमर उजाला के साथ शहरवासियों ने किया वॉकथॉन

Sun, 12 May 2024 03:37 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

सुनो नहरों की पुकार संस्था व जाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने मानसरोवर पार्क में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए कलाकारों ने लोगों को उनके वोट का महत्व समझाते हुए मतदान करने का संदेश दिया। शराब, बहकावे या अन्य किसी लालच में फंस कर अपना वोट बेकार न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
जागरूकता अभियान के दौरान शपथ लेते अतिथि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से रविवार सुबह वाॅकथॉन का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 20 विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के 350 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि महावीर पार्क से झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया। वे खुद भी वॉकथॉन में शामिल हुईं। महाभारत के युधिष्ठिर और डीएलसी सुपवा के कुलपति गजेंद्र चौहान व एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विज्ञापन


रविवार सुबह एडीसी के नेतृत्व में शहरवासी हाथों में बैनर और स्लोगन पट्टिकाएं लेकर वॉकथॉन में शामिल हुए। महावीर पार्क से शुरू हुए वॉकथॉन के जरिए लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को उनके मताधिकार से अवगत कराया और 25 मई को मतदान जरूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


यहां से सभी मानसरोवर पार्क पहुंचे। यहां अतिथियों ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलााई। सभी ने मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रण लिया। मंच संचालन गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कपिल कौशिक ने किया।

मतदाता जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
नुक्कड़ नाटक से समझाया मतदान का महत्व
सुनो नहरों की पुकार संस्था व जाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने मानसरोवर पार्क में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए कलाकारों ने लोगों को वोट का महत्व समझाते हुए मतदान करने का संदेश दिया। शराब, बहकावे या अन्य किसी लालच में फंसकर अपना वोट बेकार न करने के लिए प्रेरित किया।

नाटक में सही प्रत्याशी के चुनाव के लिए मतदान को अहम बताया गया। इसमें मीनाक्षी, प्रियंका, कोमल, अनुष्का, निशु, लेखा, दीपक विश्वकर्मा, कृष्णा, रोहित, कमल, हिमांशू अहलावत, हिमांशू लाकड़ा, विरेंद्र सिंह, रोहित राठौर, आशीष कुमार, अरमान, अपराजिता सिंह, अंशु, जतिन शामिल रहे।

ये संस्थाएं हुईं शामिल
वॉकथॉॅन में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं शामिल रहीं। इसमें सुनो नहरों की पुकार, जाट कॉलेज के विद्यार्थी, पंजाबी विकास सभा, पूर्वांचल समाज सेवा समिति, आरडब्ल्यूए सुभाष नगर, जन अधिकार मंच, वैश्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, कोच जनकराज, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से जसबीर सिंह, व्यापारी अनिल भाटिया, गुलशन डंग, सूरज रसवंत, डाॅ. दिनेश शर्मा, साइकिलिस्ट मुकेश नैनकवाल, साइकिलिस्ट कमलेश राणा समेत अनेक संस्थाएं और गणमान्य जन मौजूद रहे।

पहली बार मताधिकार के प्रयोग से गर्व का होगा अहसास

भारत पहला ऐसा देश है, जहां संविधान के माध्यम से सभी को मतदान का समान अधिकार मिला है। कई देशों में इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। महिलाओं का वोट भी पुरुष के वोट के समान अहम है इसलिए सभी मतदाता खासकर महिला और युवा 25 मई को वोट जरूर डालें। मतदान हर मतदाता का अधिकार है। घर के काम चलते रहेंगे। मतदान के लिए एक घंटा जरूर निकालें। पहली बार मतदान करने वाले वोट जरूर डालें। इसके बाद वे इसका महत्व समझेंगे और हर बार वोट करेंगे। -वैशाली सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता करे मतदान

देश में आम चुनाव चल रहे हैं। हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। इस दिन सभी पहले मतदान करें। इसके बाद जलपान या खानपान करें। मतदान का अवसर पांच वर्ष बाद मिलता है। ऐसी सरकार चुनिए जो आपके काम आए। शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई ये देश के मुद्दे हैं। हमें आने वाले समय में फैसला करना है कि किसे चुनना है। यह अधिकार हर मतदाता को है, इसलिए मतदान जरूर करें। यह आपका मौलिक अधिकार है। देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी है कि सभी मतदाता मतदान में भाग अवश्य लें। - गजेंद्र चौहान, कुलपति, दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय

नोटा का बटन दबाने से बचें

मतदान करना जरूरी है। यह लोकतंत्र का अहम हिस्सा है। मतदान से ही लोकतंत्र की सुरक्षा की जा सकती है। अच्छा काम करने वाले को वोट दें। अपना हक न गंवाएं। नोटा का बटन दबाने की जरूरत नहीं है। नकारात्मक न बनकर सकारात्मक बनकर अपने पसंदीदा व समाज का भला करने वाले को वोट दें। आपका यही प्रयास लोकतंत्र की सुरक्षा कर सकता है। हमें इसमें सहयोग करना चाहिए। 18 साल से अधिक आयु वाले हर व्यक्ति मतदान करें। देश की समृद्धि और तरक्की के लिए मतदान करना चाहिए। - राजेश जैन, एमडी, एलपीएस बोसार्ड।
विज्ञापन

मतदान के प्रति किया जागरूक। - फोटो : अमर उजाला
मैं सभी से बढ़-चढ़कर मतदान की अपील करती हूं। मैं लड़कियों से कहना चाहूंगी कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। मतदान के क्षेत्र में भी सभी लड़कियां बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। - सारिका, एमडीयू, विद्यार्थी

ये देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है। हमें देश के भविष्य के लिए प्रधानमंत्री का चुनाव करना है, वह देश का भविष्य तय करेंगे। इसलिए हमें अपनी पसंद का, हमारे मुद्दों को हल करने वाले व्यक्ति को चुनना चाहिए और मतदान में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। - बीनू गर्ग

मैं सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान की अपील करता हूं। सभी अपने मुद्दों के अनुसार मतदान करें। महंगाई, शिक्षा, खेल, रोजगार सभी के अलग-अलग मुद्दे हैं, इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मुद्दों के समाधान के लिए सभी अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। -धर्मजीत, हैंडबॉल कोच, खेल विभाग

अगर हम मतदान करेंगे तो हम देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। हर नागरिक का दायित्व बनता है कि वो देश के विकास के लिए मतदान अवश्य करें। वॉकथॉन जैसे कार्यक्रम जागरूकता के लिए आवश्यक हैं। ये निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए। - आशीष मलिक, विद्यार्थी

चुनाव में मतदान का ही महत्व होता है। चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए। मैं सभी से कहना चाहूंगा कि मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और ये दिन कोई छुट्टी का दिन नहीं है। इस दिन को छुट्टी का दिन समझने की बजाय अपने दायित्व का दिन समझें। -राजेश मलिक

इस लोकतंत्र के पर्व पर सभी का कर्तव्य बनता है कि मतदान अवश्य करें। सभी लोकतंत्र को मजबूत करें और मतदान के लिए अवश्य निकलें और अपने देश के भविष्य को चुनें। अधिक से अधिक मतदान लोकतंत्र को मजबूती देगा। - स्वामी गोविंद करतार


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें