कुरुक्षेत्र में गेहूं की बोरियां।
- फोटो : संवाद
उठान की इंतजार में एक लाख 61 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं, फिर मंडराया बारिश का खतरा
कुरुक्षेत्र में जिला भर की अनाजमंडियों व खरीद केंद्रों पर उठान की इंतजार में शुक्रवार देर शाम को भी एक लाख 61 हजार 360 क्विंटल गेहूं रहा, जिस पर बारिश का खतरा मंडरा गया। देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके चलते जहां आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धूल उड़ने लगी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि तेज हवाओं के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई।