फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डांडिया नाइट में दिया स्वच्छता का संदेश, जूट के बैग किए वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की टीम स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार शाम को पुरानी आईटीआई स्थित मदन लाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर में पहुंची और डांडिया नाइट में महिला प्रतिभागियों को जूट के बैग वितरित कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि एंकर सुकर्म जग्गा की ओर से डांडिया नाइट 2025 का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता का संदेश देने के लिए निगम की टीम ने भी भाग लिया। प्रतिभागियों को बताया कि स्वच्छता किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। सबको मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे। रोहतक को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें