फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में वीसी पद के लिए 80 से अधिक आवेदन

Sun, 29 Nov 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में वीसी के पद के लिए अभी तक सर्च कमेटी के पास 80 से 90 आवेदन पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


उम्मीद है कि दो दिसंबर को होने वाली कमेटी की बैठक में वीसी पद को लेकर निर्णय हो सकता है।

दरअसल एमडीयू के कुलपति एचएस चहल ने 28 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था।

उसके बाद यूनिवर्सिटी में आईएएस सुधीर राजपाल को कार्यवाहक के तौर पर वीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

यूनिवर्सिटी में स्थाई वीसी की मांग को लेकर लगातार हो रहे हंगामे-प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने स्थाई वीसी की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी बनाई थी।

सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी में वीसी पद के लिए दो या चार नहीं, बल्कि अभी तक कमेटी के पास 80 से 90 लोगों के आवेदन पहुंच चुके हैं, जिसमें दर्जन भर से अधिक आवेदन एमडीयू से भेजे गए हैं।

कमेटी की पहली बैठक 26 नवंबर को हुई थी, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि अब 2 दिसंबर को कमेटी की फिर से बैठक होगी, जिसमें वीसी के नाम का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के वीसी की संभावना
सर्च कमेटी में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के पूर्व कुलपति प्रो. केएन पाठक, सिक्किम हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कोहली चयनित है। राज्यपाल के नॉमिनी के तौर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को लगाया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें हटा दिया गया। उनके स्थान पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के कुलपति प्रो. अरूण कुमार ग्रोवर को लगाया गया है। सूत्रों की मानें तो सरकार प्रो. वाजपेयी के नाम पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें