फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अकेले में मिल ले, नहीं तो नौकरी छुड़वा दूंगा’

Tue, 26 Jul 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू - फोटो : file photo
विज्ञापन
‘अकेले में मिल ले, वरना तेरी नौकरी छुड़वा दूंगा।’ यह धमकी एमडीयू में कार्यरत महिला सुरक्षा कर्मी को उसके उच्च अधिकारी ने दी। पीड़िता ने पीजीआई थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पीजीआई थाना पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी हवासिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमडीयू गर्ल्स हॉस्टल में एक निजी कंपनी की सुरक्षा कर्मचारी है। सभी महिला सुरक्षा कर्मियों का हॉस्टल के रजिस्टर में मोबाइल नंबर दर्ज है। महिला ने आरोप लगाया कि मुख्य सुरक्षा कर्मी हवासिंह सांगवान बार-बार उनके मोबाइल पर कॉल करके परेशान करता है।

जब उसने आरोपी की कॉल रिसीव करनी बंद कर दी तो उसने घर वाले नंबर पर कॉल की। जब महिला के पति ने कॉल रिसीव की तो उसने खुद को भिवानी का बताकर फोन काट दिया। इस कारण महिला और उसके पति के बीच बहस हो गई। महिला का कहना है कि आरोपी की करतूत की वजह से उनके घर में पिछले दो महीने से क्लेश हो रहा है। 
विज्ञापन


 महिला का आरोप है कि हवासिंह उसे अकेले में बुलाता है। साथ ही धमकी देता है कि वह शिफ्ट का मुख्य कर्मचारी है, यदि बात नहीं मानी तो नौकरी छुड़वा देगा। आरोप यह भी है कि जब वह ड्यूटी पर रहती है तो आरोपी उसके हॉस्टल के चक्कर लगाता रहता है। महिला का आरोप है कि हवासिंह ने उस पर आठ हजार रुपये उधार लेने का आरोप लगा रखा है। जबकि उसने कोई रुपये नहीं लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें