फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेयर साहब, 43 डिग्री तापमान में भी टूट रही पानी की आस’

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अब तो पानी के लिए सड़क पर जाम लगाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं सूझ रहा। चिलचिलाती गर्मी में अफसरों के चक्कर काटते-काटते थक गए। बड़ी उम्मीद से मेयर साहब से फरियाद लगाई थी। मेयर ने सोमवार तक नलों में पानी नहीं आने पर टैंकरों से सप्लाई का भरोसा दिया मगर अब वह भी टूट गया। यह पीड़ा है फ्रेंड्स कॉलोनी के लोगों की, जो चार माह से गंभीर पेयजल संकट से जूूझ रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या का निदान कराने के लिए लोग नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों के चक्कर काट रहे हैं मगर कोई राहत नहीं मिल रही। परेशान लोगों का आरोप है कि अफसर पेयजल समस्या के लिए एक-दूसरों पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, ऐसे में 10 जून को मेयर के दरबार में फरियाद लगाई थी। मेयर ने अफसरों से फोन पर बात करके भरोसा दिया था कि सोमवार यानी 13 जून को पेयजल समस्या का निदान हो जाएगा। यदि किसी वजह से देरी होती है, तो टैंकरों से कॉलोनी में सप्लाई की जाएगी। कॉलोनी के लोग सोमवार की सुबह जागे और नलों को खोलकर पानी के आने के इंतजार करते रहे। जब शाम तक नलों से एक भी बूंद पानी नहीं टपका तो मेयर से भी उनका भरोसा उठ गया। लोगों ने समस्या का निदान स्वयं कराने के लिए कठोर फैसला करने के लिए बैठक की। जिसमें तय हुआ है कि अब सड़क पर उतरकर रास्ता जाम करेंगे। पुरुष ही नहीं इसमें महिलाएं भी शामिल होंगी। तय हुआ कि रास्ता जाम करने वाली महिलाएं खाली बर्तन लेकर बैठेंगी।
वर्जन-
मैं किसी को सूखा आश्वासन नहीं देता और न आदत है। वे अपनी तरफ से कुछ भी कहें। सोमवार तक पानी सप्लाई की बात कैसे कह सकता हूं? लाइन डलेगी, बूस्टर चालू होगा, तब काम होगा। टैंकरों से पानी सप्लाई की बात हुई होगी। मैंने किस अफसर की जिम्मेदारी तय की, यह कॉलोनी के लोग आकर बताएं। मैं पता करता हूं कि क्यों नहीं पानी सप्लाई हुई।
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर
जनस्वास्थ्य विभाग फ्रेंड्स कॉलोनी में ट्यूबवेल से पानी सप्लाई कर रहा है। कॉलोनी के लोग ट्यूबवेल का पानी नहीं लेना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि नहरी पानी की सप्लाई की जाए। यह तब संभव है जब तीसरा जलघर चालू होगा। तीसरा जलघर चालू होने पर मस्तनाथ बूस्टर में पानी आएगा और तब सप्लाई होगी।
- अमित रोहिल्ला, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
फ्रेंड्स कॉलोनी में अमृत योजना के तहत लाइन बिछाई है। इसमें पानी आपूर्ति बूस्टर चालू होने पर होगी। जब तक बूस्टर चालू नहीं होता तब तक जनस्वास्थ्य विभाग को आपूर्ति करनी होगी। पुरानी लाइन में पानी की आपूर्ति करने की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग की है, हमारी नहीं।
विज्ञापन

- मनजीत दहिया, अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें