फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डी पार्क पर 12 दुकानों-गोदामाें में लगी भीषण आग, चार लोगों के फंसे होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहतक । डी-पार्क मार्केट में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते 12 दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग के बीच चार लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग का प्रारंभिक कारण जूतों की एक दुकान में एसी का कंप्रेसर फटना बताया जा रहा है।
घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई। आग लगते ही दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सामान बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन लपटें तेज होने के कारण अधिकांश सामान जल गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य जिलों से भी दमकल गाडि़यों को बुलाया गया है। तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन

मौके पर एडीसी नरेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, एसडीएम आशीष कुमार समेत नगर निगम और प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे। एहतियात के तौर पर आसपास का क्षेत्र खाली करा लिया गया। आग से उठता धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें