फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विवाहिता की जहर से मौत, पति सहित पांच पर एफआईआर

Mon, 06 Jul 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मोखरा गांव में 30 वर्षीय विवाहिता विनीता की जहर खाने से मौत हो गई। सुरक्षा गार्ड पति राजेश सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज की गई है। झज्जर के धांधलान निवासी विक्रांत ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन विनीता की शादी दिसंबर 2014 में हुई थी। उनकी सात साल की बेटी है।
विज्ञापन

विक्रांत का आरोप है कि विनीता को लगातार तंग किया जा रहा था। परेशान होकर उसने शनिवार सुबह करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे पीजीआई ले जाया गया जहां रात साढ़े 10 बजे उसकी मौत हो गई। बहुअकबरपुर थाने के कार्यकारी प्रभारी सोहन लाल ने बताया कि पति राजेश, ससुर श्रीओम, सास सुमित्रा और जेठ रवींद्र सहित अन्य पर मामला दर्ज हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें