फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परिषा ने नेशनल आइस स्केटिंग में जीते तीन पदक

Mon, 06 Jul 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले की 12 वर्षीय परिषा ने देहरादून में आयोजित 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में तीन पदक जीते हैं। 25 से 30 जून तक हुई प्रतियोगिता में परिषा ने शानदार प्रदर्शन किया। परिषा ने ग्रुप डी गर्ल्स वर्ग में 500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 333 मीटर और 777 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। परिषा का चयन अगस्त में देहरादून में होने वाली एशियन आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन

परिषा अब इंटरनेशनल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। परिषा की इस उपलब्धि के पीछे कोच तन्मय राठी का बेहतरीन मार्गदर्शन रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें