फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाजारों में मच्छरों की भरमार, फोगिंग के लिए निगम काे शिकायत का इंतजार

Mon, 04 May 2026 06:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16-शहर के किला रोड बाजार में एक ग्राहक की कमीज पर बैठे मच्छर । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बाजार में मच्छरों की भरमार और नगर निगम को फोगिंग करने के लिए अभी भी शिकायत आने का इंतजार है। शहर का किला रोड क्षेत्र सबसे ज्यादा मच्छर ग्रस्त है। माल गोदाम, गांधी कैंप व बड़ा बाजार में भी मच्छरों की भरमार है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मच्छरों से दुकानदारों के साथ ग्राहक भी बीमार हो रहे हैं। किला रोड पर 600 से ज्यादा दुकानें हैं। यहां रोजाना 3000-4000 ग्राहक आते हैं। सभी बाजारों में नगर निगम को फोगिंग करानी चाहिए।
मालगोदाम रोड, गांधी कैंप, बड़ा बाजार में भी बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। इन बाजारों में नगर निगम ने अभी तक फोगिंग नहीं की है। सुबह-सायं यहां खड़े रहना मुश्किल हो जाता है। सभी ने बचाव के लिए नाला सफाई व फाेगिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन


किला रोड पर साल भर पहले बने नालों की सफाई केवल एक ही बार हुई है। अब बहुत सारे मच्छर पैदा हो गए हैं। दुकानदारों के अलावा ग्राहकों को भी मच्छर काटते हैं। नाले की सफाई नहीं होने से दुर्गंध आती है। कामकाज प्रभावित हो रहा है।
- अशोक कुमार कत्याल, दुकानदार।

नाले के मच्छर काटते हैं तो शरीर पर एलर्जी होने लगती है। मच्छर आंख में घुस जाए तो आंख में इंफेक्शन हो जाता है। नगर निगम से मांग है कि नालों की सफाई जल्द से जल्द कराई जाए ताकि दुकानदार और ग्राहकों को कुछ राहत मिल सके। नाले की सफाई रात के समय कराई जाए।
- मनोज उर्फ पप्पू अनेजा, दुकानदार।

किला रोड सहित अन्य बाजारों में भी मच्छरों की रोकथाम के लिए फाेगिंग होनी चाहिए। साल भर पहले हुई फोगिंग के बाद अब दोबारा से मच्छर बहुत ज्यादा हो गए हैं। फोगिंग होने से दुकानदार व ग्राहकों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही नाले की सफाई भी समय पर होनी चाहिए।
- दीपक पुनियानी, प्रधान, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन।

नगर निगम के पास सात फोगिंग मशीनें हैं। शिकायत मिलने पर फोगिंग कराई जाती है। नई मशीनें भी मांगी गई हैं। सूचना मिलने पर बाजारों में भी फोगिंग कराई जाएगी। सफाई का ध्यान रखा जा रहा है।
- सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक।

16-शहर के किला रोड बाजार में एक ग्राहक की कमीज पर बैठे मच्छर । संवाद

16-शहर के किला रोड बाजार में एक ग्राहक की कमीज पर बैठे मच्छर । संवाद

16-शहर के किला रोड बाजार में एक ग्राहक की कमीज पर बैठे मच्छर । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें