फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वारदात: किलोई गांव में शादी समारोह से बुलाकर युवक को मारी गोली, घायल पीजीआई में दाखिल

Thu, 21 Apr 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

एसएचओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि अजय को गोली मारने के मामले में उसके ही एक परिचित का नाम सामने आ रहा है। युवक गांव का ही भांजा है।
विज्ञापन
रोहतक में वारदात के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के किलोई गांव में शादी समारोह से बाहर बुलाकर एक युवक ने दूसरे युवक को सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में गांव के युवक 19 वर्षीय अजय को पीजीआई में दाखिल करवाया गया। पुलिस का कहना है कि युवक अभी अनफिट है, जबकि परिजन बयान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में युवक के फिट होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद इलयास ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि किलोई गांव में गोली चली है। एक युवक को शादी समारोह से थोड़ी दूरी पर बुलाया गया। दोनों युवकों के बीच कुछ बातचीत हुई। इसके बाद अजय को सीने में गोली मार दी गई। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां परिजनों से बातचीत की। 

पुलिस को परिचित पर ही शक, आरोपी गांव का भांजा
एसएचओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि अजय को गोली मारने के मामले में उसके ही एक परिचित का नाम सामने आ रहा है। युवक गांव का ही भांजा है। अब घायल के बयान दर्ज होने व आरोपी के हिरासत में आने पर ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें