रोहतक पीजीआई में मिला युवक का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हरियाणा के रोहतक पीजीआई के वार्ड नंबर 10 की छत पर मंगलवार सुबह जींद के मनोहरपुर निवासी संदीप (31) का शव फंदे से लटका मिला। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम घरवालों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव उनके हवाले कर दिया।
पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि जींद के गांव मनोहरपुर निवासी संदीप को पेट की बीमारी के चलते पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। 21 मई को उसका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद उसे वार्ड नंबर 5 में भर्ती किया गया था। सुबह करीब पांच बजे वह घूमने की कहकर गया था।
छह बजे के बाद वार्ड नंबर 10 की छत पर सीढ़ी के दरवाजे के पास लकड़ी के सहारे उसका शव लटका मिला। इस दौरान उसके गले में सफेद परने से फंदा लगा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों के बयान दर्ज कर शव उनके हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं की है। उनका भी कहना है कि संदीप ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं है। ऐसे में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।