रोहतक। रोहतक-लहाली के बीच शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
जीआरपी के एसआई बलवान ने बताया कि ट्रेन संख्या 04089 की चपेट में आने करीब 30-32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक का रंग गेहुंआ, चेहरा लंबा और जिस्म मजबूत है। वह काले रंग का कुर्ता, नीली बनियान व जींस पहने था। उसके दाहिने हाथ पर दिल और सोनी नाम गुदा है। (ब्यूरो)