गांव जसिया में युवक के बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। रात के अंधेरे में पुलिस ने टॉवर पर चढ़ने का प्रयास नहीं किया।
रोहतक में गोहाना रोड स्थित जसिया गांव में एक युवक पांचवीं बार बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया। 12 घंटे तक पुलिस को छकाकर आरोपी रविवार को उतरकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि जसिया गांव के बीच में मोबाइल टॉवर लगा हुआ है। गांव का युवक कालू टॉवर पर चढ़ गया है और उतर नहीं रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। रात के अंधेरे में पुलिस ने टॉवर पर चढ़ने का प्रयास नहीं किया। सुबह करीब 11 बजे जब टॉवर के आसपास कोई नहीं था तो कालू वहां से उतरकर फरार हो गया। घिलौड़ चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि पहले भी कालू चार बार टॉवर पर चढ़ चुका है।