फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मायना के युवा निशानेबाज आशीष 6 दिसंबर को इंदौर में होंगे सम्मानित

Wed, 03 Dec 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
आशीष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के मायना गांव के युवा निशानेबाज एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थी आशीष चौधरी पंघाल को देश के ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डेली कॉलेज, इंदौर वर्ष 2025 के एयर पिस्टल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित करेगा। 6 दिसंबर को इंदौर में होने वाले वार्षिक पुरस्कार समारोह में उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी आशीष के चाचा पूर्व सैनिक सतनारायण पंघाल ने दी। आशीष 12वीं नॉन-मेडिकल का छात्र है और पढ़ाई के साथ-साथ शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। मायना के ग्रामीणों का कहना है कि आशीष ने गांव का नाम रोशन किया है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में गांव में भव्य समारोह में आशीष को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें