फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लघु सचिवालय में कर्मचारियों को कराया योग

Wed, 03 Dec 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
08...लघु सचिवालय में योग करते कर्मचारी। स्रोत : डॉक्टर
विज्ञापन
रोहतक। लघु सचिवालय में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को योग जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल मेहरा के निर्देश पर योग कराया गया। इसमें नागरिक अस्पताल में कार्यरत योग स्पेशलिस्ट डॉ. पूजा ने व्यायाम, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम व पांच मिनट की ध्यान क्रिया कराई। जिले में योग सहायक विभिन्न सरकारी विभागों में जाकर कर्मचारियों को योग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में रोजाना कर्मचारियों को पांच मिनट का योग ब्रेक दिया जा रहा है। कर्मचारियों को ऐसी सरल क्रियाएं और योगासन कराए जा रहे हैं जिनसे वे तनावमुक्त होकर अधिक दक्षता से कार्य कर सकें। यह निर्देश मुख्यालय की तरफ से जारी किए गए हैं। योग ब्रेक में आंखों, कंधों, गर्दन, कमर और अन्य अंगों की रिलेक्सेशन क्रियाएं कराई जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें