फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों से पशुओं को छुड़वाया

Wed, 01 Jan 2014 09:24 PM IST
अमर उजाला,महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार देर रात गांव नांगल सिरोही के पास गोकशी के लिए ले जाई जा रही गाय और बछड़ों से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक में सवार छह लोगों को भी मौके पर धर दबोचा। पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पशुओं को गोशाला भिजवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव नांगल सिरोही के पास गायों को एक ट्रक में भरकर गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने गांव के पास बैरिके ड्स लगाकर कर नाकाबंदी कर दी। रात दो बजे गांव की बणी की ओर से पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया।

पुलिस ने टार्च जलाकर ट्रक को रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक ने इशारे को नकारते हुए नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने जिप्सी आगे लगाकर जब ट्रक को रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने पुलिस वैन को भी टक्कर मार दी। जैसे-तैसे पुलिस कर्मियों ने ट्रक को काबू कर  उसमें बैठे लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक गांव बलिहार (पंजाब) निवासी तारकेश्वर व बिहार निवासी चंद्र, गूगन, सुनील वासी रोहतक और महम निवासी प्रताप को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ट्रक मालिक अनिल (रोहतक) के धन का लालच देने पर वे लोग इन पशुओं को गोकशी के लिए हरियाणा से यूपी ले जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें