सांपला में बैठक को संबोधित करते मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। संवाद
सांपला। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में ही नहीं बल्कि हर वक्त जनता की समस्याएं दूर कराने में लगा रहता है। सांपला के विकास और कमल का फूल खिलाने के लिए भी निष्ठा और समर्पण से डटा है। इस बार यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।
वे नगर पालिका चुनाव को लेकर पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बैठक ले रहे थे। कहा, केंद्र में पीएम मोदी व पूर्व सीएम मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इस बार सांपला में प्रचंड बहुमत से जीत तय है।
डॉ. शर्मा ने पार्टी जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल व रेणु डाबला साथ टिकट के दावेदारों से भी एक-एक कर बात की।
इस मौके पर शमशेर खरक, डॉ. दिनेश घिलौड़, प्रतिभा सुमन, मंडल अध्यक्ष कपिल खत्री आदि भी मौजूद रहे।