फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत:वस्त्र जांच मामला...एमडीयू जांच कमेटी ने पीड़िताओं और आरोपियों के दर्ज किए बयान

Thu, 06 Nov 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों के अंत:वस्त्र की जांच करने के मामले में वीरवार को एमडीयू की यौन उत्पीड़न कमेटी ने जांच की। कमेटी ने चारों पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए। उनकी जांच करने वाली महिला से भी पूछताछ की की जाएगी। अभी जांच रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है। इसमें कुछ और समय लग सकता है।
विज्ञापन

जांच कमेटी ने बताया कि महिलाओं की जांच करने वाली महिला के बयान दर्ज होने बाकी हैं। उस महिला को भी जल्द बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।
कमेटी ने आरोपी सुपरवाइजर वितेंद्र व विनोद को भी बुलाया। आरोपियों से पूछताछ करने के साथ उनके दोबारा से बयान दर्ज किए गए। कमेटी की जांच अभी जारी है।
अभी अंत:वस्त्र की जांच करने वाली महिला के बयान बाकी होने की वजह से जांच पूरी नहीं हो पाई है। इसे पूरा होने में कुछ और समय लग सकता है। इसके बाद ही रिपोर्ट तैयार हो पाएगी।
इधर, एसआईटी भी मामले की जांच करने के लिए एमडीयू कैंपस पहुंची। एसआईटी ने घटनास्थल का मुआयना किया और संबंधित लोगों से पूछताछ की। डीएसपी रवि खुंडिया की देखरेख में एसआईटी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल एसआईटी ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला
महिला सफाई कर्मचारियों के अंत:वस्त्र का मामला राष्ट्रीय मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। इस संबंध में भिवानी की महिला अधिकार कार्यकर्ता प्रिया असीजा ने आयोग को शिकायत भेजी है। असीजा की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने एमडीयू कुलपति को नोटिस जारी किया है। इसमें आयोग ने दो सप्ताह में मामले की रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में महिला आयोग भी विवि प्रशासन को पत्र जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें