फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत:वस्त्र प्रकरण : जांच कमेटी ने पीड़ित महिलाओं व आरोपियों के दर्ज किए बयान

Thu, 30 Oct 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों के अंत:वस्त्र जांच में एफआईआर दर्ज होने के बाद यौन उत्पीड़न कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। वीरवार को कमेटी ने पीड़ित महिलाओं और आरोपी दोनों सुपरवाइजरों के बयान दर्ज किए। पीड़ित महिलाओं ने कमेटी के सामने अपनी पीड़ा दोहराई। हालांकि, कमेटी को दोनों पक्षों ने क्या बयान दर्ज कराए हैं, इसकी जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पीजीआई थाना पुलिस ने बुधवार को महिलाओं से अभद्रता मामले में एमडीयू के सहायक कुलसचिव श्याम सुंदर, एचकेआरएन के तहत लगे सफाई सुपरवाइजर वितेंद्र व विनोद पर एफआईआर दर्ज की थी।
टीम ने एमडीयू के सहायक कुलसचिव को अपना लिखित बयान देने का समय दिया है। इसके अलावा, दोनों आरोपी सफाई सुपरवाइजरों और पीड़ित महिलाओं से घटना को लेकर अलग-अलग बातचीत की और घटना को लेकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


महिलाओं ने पीरियड आने की बात कहकर मांगी थी रियायत
एमडीयू कैंपस की सफाई कर रहीं महिला कर्मचारियों के साथ यह शर्मनाक घटना 26 अक्तूबर को हुई थी। 25 से 27 अक्तूबर तक कैंपस में ही राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष पत्नी के साथ ठहरे हुए थे। इस दौरान सफाई सुपरवाइजर ने महिला कर्मचारियों को काम में तेजी लाने के लिए कहा था। जवाब में कुछ महिलाओं ने पीरियड आने की बात कहकर रियायत मांगी। इस पर सुपरवाइजर ने नाराजगी जताते हुए महिलाओं के अंतःवस्त्र जांचने के निर्देश दिए। एक महिला कर्मचारी ने महिलाओं की जांच की। सेनेटरी पैड की फोटो भी ली। इसके बाद महिला-पुरुष कर्मचारियों ने कैंपस में घंटों हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें