फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम फ्लाइंग ने खाद बीज भंडार पर की छापेमारी, एक में मिली अनियमितता

Thu, 30 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी व गुप्तचर विभाग जिला महेंद्रगढ़ ने कृषि विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर जिले में खाद बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएपी व यूरिया को लेकर किसानों को लगातार आ रही समस्याओं की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री उड़ानदस्ता रेवाड़ी उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, डॉ. हरपाल सिंह सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी कृषि विभाग नारनौल व गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने गांव गोद मे स्थित बनवारी लाल लखीराम खाद की दुकान पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर संजय कुमार हाजिर मिला। स्टॉक पीओएस मशीन के मिलान अनुसार यूरिया 164 बैग अधिक मिले, एनपीके 221 बैग, एनपीके 57 बैग कम मिले है। इसके अलावा 200 बैग यूरिया होल सेल मे दर्ज मिले तथा 560 यूरिया के कट्टे श्री श्याम खाद बीज भंडार लुजोता को बिल अनुसार देना पाया गया लेकिन ऑनलाइन ट्रांसफर करना नही मिला।
इसके अलावा गांव बलाहा कला मे ही स्थित सुनील यादव खाद बीज भंडार की चेकिंग के दौरान सुनील कुमार हाजिर मिला। स्टॉक पीओएस मशीन के अनुसार आईपीएल 22 बैग, एमओपी 15 बैग, यूरिया 540 बैग उपलब्ध होने चाहिए थे वह पूरे मिले।
विज्ञापन

गांव बलाहा कला मे ही स्थित यादव बीज की जांच के दौरान सुरेश जादुपुर मिला। जिसकी दुकान में पीओएस मशीन के अनुसार आईपीएल 114 बैग, डीएपी 62 बैग, एनपीके 42 बैग, यूरिया 365 बैग उपलब्ध होना चाहिये थे जो सही मिला।
डॉ. हरपाल सिंह सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी कृषि विभाग नारनौल के अनुसार उपरोक्त तीनों दुकान में जो कमी थी उसके अनुसार उन्हें विभागीय नोटिस देकर कमी के संबंध में अपना जवाब मांगा जाएगा । इसके बाद उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें